World Cup 2023: मार्को यानसेन ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को दिए तगड़े झटके, देखें Video
वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने लगातार 2 गेंदों में तंज़ीद हसन और नजमुल हुसैन शान्तो को आउट कर दिया।
पारी का 7वां ओवर करने आये मार्को यानसेन ने पहली गेंद तंज़ीद हसन को तेज गति से शॉर्ट और लेग स्टंप…
वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन (Marco Jansen) ने लगातार 2 गेंदों में तंज़ीद हसन और नजमुल हुसैन शान्तो को आउट कर दिया।
पारी का 7वां ओवर करने आये मार्को यानसेन ने पहली गेंद तंज़ीद हसन को तेज गति से शॉर्ट और लेग स्टंप की ओर डाली। हसन ने इस गेंद पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेते हुए विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के दस्तानों में चली गयी। हसन ने 12(17) रन बनाये। यानसेन ने अगली गेंद नजमुल हुसैन शान्तो को लेग स्टंप की ओर डाली। शान्तो ने इस पर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए क्लासेन के दस्तानों में चली गयी। क्लासेन ने लेग स्टंप की ओर अच्छा कैच पकड़ते हुए शान्तो को गोल्डन डक पर आउट कर दिया।