World Cup 2023: हार के बाद बोले श्रीलंकाई कप्तान शनाका, कहा- हमने बहुत एक्स्ट्रा रन दिए
वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़े। इस हार के बाद श्रीलंका के…
वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़े। इस हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का कहना है कि इस विकेट पर हमने 20-25 रन कम बनाये थे। हमने बहुत एक्स्ट्रा रन दिए। श्रीलंका ने 26 रन एक्स्ट्रा के दिए।
शनाका ने मैच के बाद कहा कि, "मेंडिस दूसरे ज़ोन में हैं, उन्होंने प्रैक्टिस मैच में अविश्वसनीय पारी खेली, पहले गेम में 70+ का स्कोर बनाया और यहां शानदार शतक बनाया और भी आने वाले है। सदीरा वास्तव में अच्छा खेल रहे है। इस विकेट पर हमने 20-25 रन कम बनाये थे। उन्हें श्रेय जाता है, वे वास्तव में अच्छी धीमी गेंदें फेंक रहे थे। मैं उनसे (गेंदबाजों) ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता। हमने उन्हें सरल प्लान दिया हैं। हमें एक्स्ट्रा के बारे में भी सोचना होगा। हमने बहुत एक्स्ट्रा रन दिए। मैदान में भी हमारे पास मौके थे, हमने आज बहुत कुछ गंवाया।"