PAK ने रचा इतिहास, शफीक-रिजवान के शतकों की मदद से SL को 6 विकेट से हराते हुए हासिल किया WC का सबसे बड़ा लक्ष्य
वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के शतकों की मदद से श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया क्योंकि ये वर्ल्ड कप में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले आयरलैंड…
वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के शतकों की मदद से श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया क्योंकि ये वर्ल्ड कप में हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले आयरलैंड ने 2011 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 328 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 344 रन टांगे। टीम की तरफ से कुसल मेंडिस ने 122(77) और सदीरा समरविक्रमा ने 108(89) रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 111 (69) रन जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तेज गेंदबाज हसन अली को मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने मैच को 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर और 345 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 131(121) और अब्दुल्ला शफीक ने 113(103) रन की शतकीय पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका ने अपने नाम किये।