WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को 10 विकेट से हराया, अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंची
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की। मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 9…
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की। मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 9 विकर रहते 9 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग (32 रन) और शेफाली वर्मा (33 रन) ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की। इसके बाद एलिस कैप्सी ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुँच गई है।
मुंबई के लिए एक मात्र विकेट हेली मैथ्यूज ने लिया। वहीं, दिल्ली ओर से मारिजाने कैप, शिखा पांडेय और जेस जोनासन ने दो-दो विकेट चटकाएं। जबकि, एक विकेट अरुंधती रेड्डी के नाम रहा।