WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को बनाया टीम का कप्तान, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए नए कप्तान का ऐलान किया। टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के गैरमोजुदगी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को टीम का कप्तान बनाया गया। वहीं, अक्षर पटेल को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च…
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए नए कप्तान का ऐलान किया। टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के गैरमोजुदगी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को टीम का कप्तान बनाया गया। वहीं, अक्षर पटेल को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।
बता दे कि नए साल पर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अब वह कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली ने वार्नर को कप्तानी सौंपी है।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, सरफराज अहमद, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, मुस्तिफिजुर रहमान, और विकी ओस्तवाल, इशांत शर्मा , फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रूसो