WPL 2023: मुंबई के गेंदबाजों के सामने पस्त हुई दिल्ली की बल्लेबाजी, 105 रन पर सिमटी टीम
WPL 2023: डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों पर सिमट गई। मुंबई की गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बैटर की एक न चली और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही…
WPL 2023: डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों पर सिमट गई। मुंबई की गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बैटर की एक न चली और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लेंनिंग ने 41 गेंदों में 43 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को अच्छे स्कोर तक पहुँचने की कोशिश जरुर की, लेकिन उनके आउट होते पूरी टीम तास के पत्तों की इमारत की तरह ढेर हो गई। दिल्ली ने 24 रनों के भीतर अपने आखिरी के 7 बल्लेबाजों को खोया।
मेग लैनिंग के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 18 गेंदों में 25 रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली। दिल्ली के सात बैटर दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाएं। मुंबई के लिए इस्सी वोंग, सायका इशाक और हेले मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि, एक विकेट पूजा वस्त्रकार के नाम रहा।