WPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी पहली हार
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। 106 रनों के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 15 ओवर में ही मैच को अपने…
WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। 106 रनों के साधारण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 15 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। यस्तिका भाटिया (41 रन)और हेले मैथ्यूज (32 रन) ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर मुंबई के लिए चेज को और आसान बना दिया। इन दोनों बैटर के आउट होने के बाद नेट साइवर-ब्रंट (23* रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (11* रन) ने टीम के लिए जीत सुनिश्चित की। यह मुंबई इंडियन्स की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हैं। वहीं,दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी और तारा नॉरिस ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को 105 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। मुंबई के लिए इस्सी वोंग, सायका इशाक और हेले मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए थे।