WPL 2024: हरमन ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई ने गुजरात को 7 विकेट हराते हुए प्लेऑफ के लिए किया क़ुलीफाई
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतक (95*) के दम पर गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी। मुंबई ने जो यह लक्ष्य हासिल…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतक (95*) के दम पर गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी। मुंबई ने जो यह लक्ष्य हासिल किया है वो इस लीग के इतिहास में हासिल किया गया सबसे बड़ा रन लक्ष्य है। वहीं गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। मुंबई 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं गुजरात 6 मैचों में एक जीत और 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान (5वें पर) पर है।