WPL 2024: बैंगलोर ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में किया एक-एक बदलाव
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सातवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। एलिस पेरी की जगह नादिन डी…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सातवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। एलिस पेरी की जगह नादिन डी क्लर्क को खिलाया है। पेरी बीमार है। वहीं दिल्ली ने एनाबेल सदरलैंड की जगह जेस जोनासेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। सातवां मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी,मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।