धर्मशाला टेस्ट में अश्विन तोड़ सकते है कुंबले और वार्न का ये बड़ा रिकॉर्ड
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने…
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने अभी तक खेले 4 मैचों में 17 विकेट हासिल किये है। अश्विन ने चौथे टेस्ट में अपना 35वां पांच विकेट हॉल लिया और वह अनिल कुंबले के साथ संयुक्त रूप से ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। वहीं अश्विन आगामी टेस्ट में कुंबले और शेन वार्न का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।