WPL 2024: स्मृति मंधाना का शानदार अर्धशतक गया बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024, के सातवें मैच में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हरा दिया। बैंगलोर ने आखिरी 5 विकेट 5 रन के अंतर में खोये। ये इस टूर्नामेंट में बैंगलोर की पहली हार…
Advertisement
WPL 2024: स्मृति मंधाना का शानदार अर्धशतक गया बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024, के सातवें मैच में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हरा दिया। बैंगलोर ने आखिरी 5 विकेट 5 रन के अंतर में खोये। ये इस टूर्नामेंट में बैंगलोर की पहली हार है। इस लीग के इतिहास में दोनों टीमों की अब तक 3 बार भिड़ंत हो चुकी हैं और तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की तरफ से जेस जोनासेन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।