WPL 2024: वेयरहम की अद्भुत फील्डिंग देख फैंस को आई एबी डिविलियर्स की याद, देखें VIDEO
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जॉर्जिया वेयरहम (Georgia Wareham) ने गुरुवार, 29 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच के दौरान बाउंड्री एक शानदार छलांग लगाते हुए छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया। उनकी इस फील्डिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है।…
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जॉर्जिया वेयरहम (Georgia Wareham) ने गुरुवार, 29 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच के दौरान बाउंड्री एक शानदार छलांग लगाते हुए छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया। उनकी इस फील्डिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। आरसीबी की इस खिलाड़ी की फील्डिंग देख फैंस को साउथ अफ्रीका के और आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की याद दिला दी। उन्होंने भी आईपीएल में इस तरह की फील्डिंग की थी। हालांकि उन्होंने कैच पकड़ लिया था।