WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया 155 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले जा रहे Womens Premier League 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य दिया है।
MI vs RCB: WPL 2026 Live Score
मुंबई के लिए…

मुंबई के लिए टॉप स्कोरर रही संजीवन संजना ने 25 गेंदों में 45 रन, निकोलस कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन और जी कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
बेंगलुरु के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।