W,W,W,W: Nadine de Klerk ने WPL 2026 के पहले मैच में रचा इतिहास,मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
MI vs RCB: WPL 2026 Live Score
क्लर्क ने…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
MI vs RCB: WPL 2026 Live Score
क्लर्क ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, उन्होंने नैट साइवर ब्रंट, कप्तान हरमनप्रीत कौर, निकोला कैरी और संजीवन संजना को अपना शिकार बनाया। यह WPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन हैं।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर एलिस पैरी हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए ही खेलते हुए 2024 में दिल्ली में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
Best bowling figures against Mumbai Indians in WPL :-
— Rhitankar Bandyopadhyay (@_rhitankar_) January 9, 2026
6/15 - Ellyse Perry (for RCB) in 2024
4/26 - Nadine de Klerk (for RCB) today#RCBvMI #WPL2026
टीमें
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।