मुंबई इंडियंस की Nicola Carey ने डेब्यू मैच में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड,WPL में दूसरी बार हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर निकोला कैरी ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में रॉयल चैलेंजरप्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि यह कैरी का डेब्यू…
मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर निकोला कैरी ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में रॉयल चैलेंजरप्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि यह कैरी का डेब्यू मैच है।
MI vs RCB: WPL 2026 Live Score
कैरी पारी का तीसरा ओवर करने आई और तीन चौके और एक छक्के समेत कुल 20 रन दिए। WPL डेब्यू पर सबसे महंगा पहला ओवर डालने के मामले में कैरी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। इससे पहले 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सोफी डिवाइन ने डेब्यू मैच के पहले ओवर में 20 रन लुटाए थे।
हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और 29 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 40 रन बनाए।
Most expensive debut over in WPL
— saurabh sharma (@cntact2saurabh) January 9, 2026
20 runs Sophie Devine vs DC Brabourne 2023
20 runs Nicola Carey vs RCB Navi Mumbai 2026#WPL2026
टीमें
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।