Amelia Kerr ने रच डाला इतिहास, WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में अपने कोटे के 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने एक…
मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ Womens Premier League (WPL) 2026 के पहले मुकाबले में अपने कोटे के 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने एक ही ओवर में ऋचा घोष और राधा यादव को अपना शिकार बनाया।
अमेलिया WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 30 मैच में 42 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने मुंबई इंडियंस की ही ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 29 मैच में 41 विकेट दर्ज हैं।
WPL में सबसे ज़्यादा विकेट
42 अमेलिया केर *
41 हेले मैथ्यूज
36 सोफी एक्लेस्टोन
33 जेस जोनासेन/ नेट साइवर-ब्रंट
हालांकि अमेलिया बल्लेबाजी में फ्लॉप रही और ओपनिंग करते हुए 15 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना पाईं।