WPL 2026 की धमाकेदार शुरूआत, नादिन डी क्लर्क के दम पर RCB ने मुंबई इंडियंस पर दर्ज की रोमांचक जीत
नादिन डी क्लर्क के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए Womens Premier League (WPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत…
नादिन डी क्लर्क के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए Womens Premier League (WPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और उन्होंने अकेले दम पर जीत की दहलीज पार कराई।
मुंबई के लिए टॉप स्कोरर रही संजीवन संजना ने 25 गेंदों में 45 रन, निकोलस कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन और जी कमलिनी ने 28 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
बेंगलुरु के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट लिया।
इसके जवाब में आरसीबी ने 7 विकेट गवाकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। आरसीबी ने 65 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गवा दिए थे। लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी डी क्लर्क ने पारी को संभाला। क्लर्क ने 44 गेदों में नाबाद 63 रन की की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं अरुंधति रेड्डी ने 20 रन का योगदान दिया।
Nadine de Klerk comes up clutch for RCB in the season opener pic.twitter.com/ZGwsLPBapp
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 9, 2026
मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर और निकोला कैरी ने 2-2 विकेट, नैट साइवर ब्रंट और शबनीम इस्माइल और अमनजोक कौर ने 1-1 विकेट हासिल किया।