WPL ऑक्शन आज, यहां देखिए किसके पास बचा कितना पर्स और कितने स्लॉट
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीज़न से पहले ऑक्शन आज यानि 9 दिसंबर, 2023 को मुंबई में होने वाली है। इस टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच टीमें - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - नीलामी के लिए 165 खिलाड़ियों के पंजीकरण के…
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीज़न से पहले ऑक्शन आज यानि 9 दिसंबर, 2023 को मुंबई में होने वाली है। इस टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच टीमें - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - नीलामी के लिए 165 खिलाड़ियों के पंजीकरण के साथ अपनी टीम में जगह भरने की कोशिश करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि पांचों टीमों के पास कितना पर्स बचा है और कितने स्लॉट खाली हैं।
1. दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़ का पर्स बचा है जबकि उन्हें बस तीन स्लॉट भरने हैं। इनमें से एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली है।
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पास 3.35 करोड़ का पर्स बचा है जबकि उन्हें सात स्लॉट भरने हैं जिनमें से 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं।
The WPL Auction is here!
As many as 165 players will go under the hammer today!#WPL #WomensPremierLeague #Cricket #India pic.twitter.com/mK4yqHRrs9— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 9, 2023
3. मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ का पर्स बचा है जबकि उन्हें 5 स्लॉट भरने हैं जिनमें से 1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है।
4. यूपी वॉरियर्स के पास 4 करोड़ का पर्स बचा है जबकि उन्हें भी पांच स्लॉट भरने हैं जिनमें से 1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है।
5. गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 5.95 करोड़ का पर्स बचा है जबकि 10 सात स्लॉट भरने हैं जिनमें से 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं।