ZIM vs SL: बुन कुरेन औऱ सिकंदर रजा ने जड़े पचासे, जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को दिया 278 रनों का लक्ष्य
बेन कुरेन और सिकंदर रजा के शानदार अर्धशतकों के दम पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ने रविवार (31 अगस्त)को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे और आखिरी वनडे में श्रीलंका को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला…
बेन कुरेन और सिकंदर रजा के शानदार अर्धशतकों के दम पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने ने रविवार (31 अगस्त)को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे और आखिरी वनडे में श्रीलंका को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
जिम्बाब्वे के लिए लगातार तीसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए बेन कुरेन ने 95 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 9 चौके जड़े। वहीं सिकंदर ने 55 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का जड़कर नाबाद 59 रन बनाए। इसके अलावा क्लाइव मडांडे ने 46 रन का योगदान दिया, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 3 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट, दिलशान मदुशंका और जनिथ लियान्गे ने 1- 1 विकेट हासिल किया।
टीमें (प्लेइंग इलेवन)
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, अर्नेस्ट मासुकु, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
श्रीलंका: नुवानिदु फर्नांडो, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो