Cheteshwar Pujara All-Time India Teammates XI: पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में क्रिकइन्फो के एक वीडियो में अपने साथ खेल चुके भारतीय खिलाड़ियों में से ऑल-टाइम इलेवन का चुनाव किया। इस टीम में पुजारा ने खुद को भी शामिल किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया, लेकिन कुछ बड़े नामों को जगह नहीं दी।
पुजारा ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को दी। राहुल द्रविड़ पुजारा के बचपन के आदर्श भी रहे हैं। इसके बाद नंबर-3 पर उन्होंने खुद को रखा, जबकि मध्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों को शामिल किया।
पुजारा की टीम में सबसे चौंकाने वाली बात महेंद्र सिंह धोनी का बाहर होना है। धोनी वह कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में पुजारा ने 2010 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। धोनी ने भारतीय टीम को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं, लेकिन पुजारा ने अपनी टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुना।