Cricket Image for IPL 2023 INJURED XI: ये है आईपीएल की चोटिल इलेवन, सबसे ज्यादा खिलाड़ी RCB की टीम (Image Source: Google)
आईपीएल 2023 का आगाज़ होने में कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन इस 16वें सीजन की शुरुआत से पहले ही फैंस को एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। दरअसल, आईपीएल 2023 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक आईपीएल 2023 से 11 से भी ज्यादा खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। तो चलिए आज आपको आईपीएल 2023 की चोटिल इलेवन से रूबरू कराते हैं। आईपीएल की चोटिल इलेवन इस प्रकार है।
1. जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो आगामी आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले थे लेकिन वो अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं जिसके चलते वो इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।