IPL 2025 के 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, एक है धोनी से करीब 30 साल छोटा (Image Source: Twitter)
Top 5 Youngest Players in IPL 2025:आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगा। 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, वहीं सबसे कम उम्र का खिलाड़ी उनसे करीब 30 साल छोटा है। आइए जानते हैं आईपीएल 2025 में खेलने वाले 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी।
वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2025 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज को मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2025 की शुरूआत पर उनकी उम्र 13 साल 360 दिन होगी। वैभव आईपीएल खेलने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे।