Commonwealth games
सीडब्ल्यूजी 2026: सिल्वर-ब्रॉन्ज जीतने के बावजूद मेडल टैली में दो पायदान नीचे खिसका भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब भारत के कुल 17 मेडल हो गए हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि, मेडल टैली में भारत आठवें स्थान से खिसकर अब 10वें नंबर पर आ गया है। आठवें दिन भारत को पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने दिलाया। उन्होंने 110 प्लस किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 388 किलो का वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। लवप्रीत गोल्ड लाने से महज एक किलोग्राम से चूक गए।
वहीं, विमेंस डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा कालीरमन ने देश को आठवें दिन का दूसरा मेडल ब्रॉन्ज के रूप में दिलाया। उन्होंने 58.65 का बेस्ट थ्रो फेंकने के साथ ही भारत को इस इवेंट का चौथा ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया। मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत आठवें दिन भी बरकरार रही। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या अब 110 हो गई है, जिसमें 51 गोल्ड, 24 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
Related Cricket News on Commonwealth games
-
'भगवान जो करता है, अच्छा करता है', गोल्ड मेडल से चूकने का लवप्रीत सिंह को अफसोस
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में एक और मेडल आया। लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में देश को सिल्वर मेडल ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'
Commonwealth Games: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता। ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: देश की उम्मीदों को झटका, मेडल चूकीं महिला वेटलिफ्टर मार्टिना देवी मैबाम
Commonwealth Games: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मार्टिना देवी मैबाम भारत को पदक दिलाने से चूक गईं। गुरुवार को 86+ किलोग्राम भारवर्ग में मार्टिना कुल 245 किग्रा वजन उठाकर पांचवें स्थान पर रहीं। मार्टिना ब्रॉन्ज मेडल जीतने ...
-
हालात मुश्किल थे, लेकिन खुशी है कि तीनों भारतीय फाइनल में हैं: नीरज चोपड़ा
Commonwealth Games: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है। गुरुवार को क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप-ए में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गावित-बासिल की ऐतिहासिक 1-2 फिनिश की तारीफ की, श्रीशंकर को भी सराहा
Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय पैरा-एथलीट्स दिलीप महादु गावित और मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथी को पुरुषों की टी47 100 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। इसी ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार
Long Jump Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए। इन तीन मेडल के साथ ही भारत के कुल मेडलों ...
-
'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई
Long Jump Final: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा एथलीट की 100 मीटर ...
-
मुकाबले से पहले घबराहट हो रही थी, लेकिन पहली घंटी बजते ही सब बदल गया: सचिन सिवाच
Commonwealth Games: भारत के सचिन सिवाच ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल के लिए रिंग में उतरने से पहले उन्हें घबराहट हो रही थी, लेकिन पहली घंटी बजते ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर नरेंद्र ने भी किया मेडल पक्का, 90+ किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश
Commonwealth Games: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को पुरुषों के 90 किग्रा+ वर्ग के क्वार्टरफाइनल में समोआ के माइकल सेको को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर देश के लिए एक ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: अंकुश ने बॉक्सिंग में भारत का एक और मेडल पक्का किया, 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल…
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने भी पदक पक्का कर लिया है। अंकुश ने बुधवार को पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के जेड माइकोक पर शानदार और सर्वसम्मत जीत ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: बाउट से पहले घटाया वजन, अरुंधति चौधरी ने बताया कैसे भारत के लिए पक्का किया पदक
Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने बुधवार को महिलाओं की 70 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का मेडल पक्का कर लिया है। ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: सचिन सिवाच का मेडल पक्का, पुरुषों के 60 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय बॉक्सरों ने तीसरा मेडल पक्का कर लिया है। एसईसी हॉल-5 में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सचिन सिवाच ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को पुरुषों ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026 : पीएम मोदी ने सिल्वर मेडल विजेता हरजिंदर और गुलवीर को दी बधाई
Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को बधाई दी। इन दोनों ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीते। प्रधानमंत्री ने अब तक ...
-
सीडब्ल्यूजी 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने सिल्वर मेडल जीतने पर दी गुलवीर-हरजिंदर को बधाई
Commonwealth Games: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर को बधाई दी है। गृह मंत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16