Advertisement
Advertisement
Advertisement

mitchell santner

Cricket Image for दर्द में मुंबई इंडियंस को दर्द देते रहे मिचेल सेंटनर, घुटने से निकल रहा था खून
Image Source: Google
Advertisement

दर्द में मुंबई इंडियंस को दर्द देते रहे मिचेल सेंटनर, घुटने से निकल रहा था खून

By Nishant Rawat April 09, 2023 • 16:38 PM View: 906

मिचेल सेंटनर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। सेंटनर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे के 4 ओवर में महज 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार कुमार यादव और अरशद खान को आउट किया। आईपीएल पर नज़र रखने वाले दिग्गज क्रिकेटर भी सेंटनर के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस कीवी खिलाड़ी का ऐसा फोटो वायरल हुआ है जिसे देखकर क्रिकेट फैंस के बीच सेंटनर के लिए इज्जत कई गुना बढ़ गई है।

दरअसल, MI vs CSK मैच के दौरान ज्यादातर फैंस ने यह मिस किया कि सेंटनर दर्द में मुंबई इंडियंस को दर्द दे रहे थे। यानी जब वह गेंदबाज़ी कर रहे थे तब उनके घुटने से खून निकल रहा था। सेंटनर चोटिल थे, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने मैदान से बाहर जाना उचित नहीं समझा और दर्द में भी बॉलिंग करते रहे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी पेंट पर खून के दाग देखे जा सकते हैं।

Advertisement

Related Cricket News on mitchell santner