Advertisement
Advertisement

nehal wadhera

IPL 2024: हवा में उछलते हुए वढेरा ने हुड्डा का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video
Image Source: Google

IPL 2024: हवा में उछलते हुए वढेरा ने हुड्डा का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video

By Nitesh Pratap May 17, 2024 • 23:55 PM View: 510

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस के नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) का शानदार कैच लपका। वहीं गेंदबाजी पीयूष चावला कर रहे थे। इस मैच में लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। 

पीयूष चावला ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। दीपक ने इस गेंद पर स्लाइस किया। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई, जहां नेहल तैनात थे। ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके ऊपर से जा रही है लेकिन उन्होंने उछलते हुए दोनों हाथों से एक शानदार कैच लपक लिया। कैच लेने के समय नेहल वढेरा पीठ के बल गिर गए और घायल हो गए। वह बेहद दर्द में दिख रहे थे चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। दीपक ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। 

Related Cricket News on nehal wadhera