Advertisement
Advertisement
Advertisement

rohit sharma rahul dravid

Cricket Image for रोहित या द्रविड़ नहीं हैं कसूरवार, जडेजा ने ही टीम के लिए किया था डबल सेंचुरी का त
Image Source: Google
Advertisement

रोहित या द्रविड़ नहीं हैं कसूरवार, जडेजा ने ही टीम के लिए किया था डबल सेंचुरी का त्याग

By Shubham Yadav March 06, 2022 • 14:12 PM View: 1276

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 574-8 के विशाल स्कोर पर रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए और ऐसा लग रहा था कि वो 200 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे लेकिन अचानक से पारी घोषित करने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

रोहित शर्मा के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद कई फैंस नाखुश थे और उनका मानना था कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की वजह से ही जडेजा डबल सेंचुरी नहीं पूरी कर पाए। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन अगर आप भी इस पूरे घटनाक्रम में रोहित और द्रविड़ को ही कसूरवार मानते हैं, तो यहां पर आप गलत हैं।

Advertisement

Related Cricket News on rohit sharma rahul dravid

Advertisement