Andre russell: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, रसेल और होल्डर नहीं खेलेंगे सीरीज
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी और इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का लाइनअप काफी अलग होगा। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। वेस्टइंडीज के टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के कार्यभार को संभालने के लिए आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया है।
मेजबान टीम साउथ अफ्रीका के सामने 0-1 से टेस्ट सीरीज हारकर आई है और अब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उन पर अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज के अभियान के बाद, टीम अब 2026 टी-20 वर्ल्ड कप की ओर देख रही है। इसलिए वो इस सीरीज का उपयोग अपने युवा खिलाड़ियों को आज़माने और अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए करेंगे। Read More...