Asia cup: Cricket News & Match Updates
3 खिलाड़ी जिनको टी-20 ना खिलाकर टीम इंडिया कर रही है हद से ज्यादा बड़ी गलती
एशिया कप और टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अपने स्कवॉड को तैयार कर रही है। लगभग हर खिलाड़ी को ट्राय किया जा रहा है लेकिन 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनपर रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की नजर नहीं जा रही है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 क्रिकटर्स का नाम जिनको ना खिलाकर टीम इंडिया गलती कर रही है।
टी नटराजन: फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर टी नटराजन भारतीय टी-20 टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। नटराजन को मौजूदा गेंदबाजों में डेथ ओवर में गेंदबाजी करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नटराजन का आईपीएल 2022 का सीजन भी शानदार रहा था जिसमें उन्होंने चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर होने के बाद भी 11 मैचों में 18 विकेट लिए थे। Read More...