Aus vs ind 4th test: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले आई बुरी खबर! KL Rahul के बाद अब कप्तान Rohit Sharma भी हो गए हैं INJURED
Rohit Sharma Injured: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच गुरुवार, 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है जो कि मेलबर्न में होगा। ये बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला होगा जिससे पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए।
मौजूदा BGT सीरीज में रोहित शर्मा मुश्किल से रन बना पा रहे हैं, यही वजह है वो मेलबर्न टेस्ट के लिए नेट्स में भरसक प्रैक्टिस कर रहे थे। बैटिंग अभ्यास के दौरान वो थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट दया का सामना कर रहे थे और इसी बीच एक गेंद रोहित के बाएं घुटने पर जोर से लगी। ऐसा होते ही वो दर्द से तड़प गए। ऐसे में मेडिकल टीम ने उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर रोहित का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने घुटने पर आइस पैक लगाते दिखे हैं। Read More...