Babar azam: Cricket News & Match Updates
PAK vs SA 2nd Test: बारिश की आंखमिचौली के बीच पाकिस्तान के इन दो बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, स्टम्प्स तक टीम का स्कोर 145/3
पाकिस्तान ने यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में बारिश की आंखमिचौली के बीच स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बना लिए।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरे दिन सिर्फ 58 ओवरों का खेल सम्भव हो सका। बारिश के कारण असयम समाप्त हुए दिन के खेल की समाप्ति तक कप्तान बाबर आजम 77 और फवाद आलम 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बाबर ने 125 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए हैं जबकि फवाद ने 138 गेंदों की जुझारू पारी में पांच चौके जड़े हैं। 22 के कुल योग पर आबिद अली (6) का विकेट गिरने के बाद से दोनों ने चौथे विकेट के लिए 261 गेंदों पर 123 रनों की साझेदारी की है। Pakistan vs South Africa Scorecard
दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही मेहमान टीम की ओर से केशव महाराज ने दो विकेट लिए हैं जबकि एनरिच नोटर्जे को एक सफलता मिली है। महाराज ने इमरान बट्ट (15) और अजहर अली (0) को चलता किया जबकि नोटर्जे ने आबिद को आउट किया।
पाकिस्तान ने 21 रनों के कुल योग पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुल योग में एक रन जुड़ने के साथ उसे तीसरा झटका लगा। तीसरा विकेट गिरने के बाद बाबर और फवाद ने 43 ओवरों की बैटिंग की पर अंतिम सत्र के दौरान आई बारिश ने खेल पर लगाम लगा दिया। काफी इंतजार के बावजूद खेल नहीं शुरु हो सका और स्टम्प्स की घोषणा की गई।
पाकिस्तान ने कराची में हुआ पहला टेस्ट मैच सात विकेट से जीता था। उस मैच में फवाद ने शानदार सेंचुरी लगाई थी।
संक्षिप्त स्कोर: पाकिस्तान: तीन विकेट पर 145 (बाबर आजम नाबाद 77, फवाद आलम नाबाद 42, केशव महाराज 2/51) Read More...
Related Cricket News for Babar azam - Tesst
Pakistan Eye First Test Series Win Over South Africa In 17 Years
PAK vs SA: बाबर आजम ने अफ्रीका पर धमाकेदार जीत के बाद जताई अपनी खुशी, पूरी टीम को दिया श्रेय
'Win Was Very Necessary': Pak Captain Babar After Defeating SA In First Test
Babar Azam Shares His Feeling For Captaining Pakistan At Home For The First Time
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम घोषित,598 विकेट लेने वाला गेंदबाज कर सकता है डेब्यू
Pakistan Ring In Major Changes For South Africa Tests
Injured Pakistan Captain Babar Azam Out Of 2nd Test Vs New Zealand
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा,कप्तान बाबर आजम हुए बाहर
NZ vs Pak: Babar Azam Ruled Out Of Second Test Against New Zealand
PCB Names Babar Azam Most Valuable Cricketer Of The Year
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हुए फिट, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने की पुष्टि नहीं
NZ vs Pak: Babar Cleared But Not Confirmed For Pakistan In Second Test
शोएब अख्तर ने ICC के खिलाफ उगला जहर, कहा-'इंडिया के सामने हो जाती है आपकी हवा टाइट'
बाबर आज़म पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली महिला ने लिया यू-टर्न, केस वापस लेने के लिए मांगे 45 लाख रुपये
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16