Advertisement
Advertisement

England tour of india 2021

Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with shoulder niggle
Image Source: Google

IND vs ENG: टी-20 सीरीज से पहले भारत के 2 खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा, आखिरी फैसला लेगी BCCI

By Shubham Shah March 10, 2021 • 12:16 PM View: 2546

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों के टी-20 सीरीज की शुरूआत 12 मार्च से हो रही है। लेकिन इसी बीच भारत के लिए एक बुरी खबर आ रही है। पिछले महीने फिटनेस टेस्ट में फेल हुए भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए और फिटनेस टेस्ट को पार नहीं कर पाए।

इसके अलावा भारत के उभरते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी कंधे में चोट आई है जिसके कारण उनका टी-20 सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है। यॉर्कर स्पेशलिस्ट भारत के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है। बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुए टेस्ट में वरूण तय सीमा के अंदर फिटनेस के मापदंडो पर खरे नहीं उतरे।

Related Cricket News on England tour of india 2021