Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
Babar Azam ने खुद दिया Weather Update, सुनकर IND-PAK फैंस हो जाएंगे खुश
10 सितंबर 2023, जी हां यही वह तारीख है जिस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज का एक महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस दिन क्रिकेट फैंस के दिलों पर मौसम की मार पड़ सकती है। जी हां, मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है कि रविवार को कोलंबो में बारिश होने की काफी ज्यादा संभावनाएं हैं जिस वजह से फैंस काफी टेंशन में हैं। सभी की निगाहें कोलंबो के मौसम पर बनी हुई हैं और इसी बीच अब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने फैंस को कोलंबो का वेदर अपडेट दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, IND vs PAK मैच से पहले बाबर आज़म एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नज़र आए जहां उन्होंने भारत-पाक मुकाबले पर बातचीत करते हुए कोलंबो के मौसम का अपडेट भी दिया। बाबर आजम ने कहा, 'जो हमारे कंट्रोल में चीजे हैं हम उन पर फोकस कर रहे हैं। वेदर हमारे हाथ में नहीं है और जहां तक हम देख रहे थे यहां चार दिन बारिश हैं, लेकिन जिस तरह सूरज निकला हुआ है ऐसा लगता नहीं कि बारिश होगी।' Read More...