Ind vs sa t20 series: Cricket News & Match Updates
IND vs SA 2nd T20: केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया का कटेगा पत्ता, दूसरे टी20 के लिए ऐसी हो सकती है South Africa की प्लेइंग XI
South Africa Probable Playing XI for 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 11 दिसंबर को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव कर सकती है।
केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया का कटेगा पत्ता: कटक टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था, यही वज़ह है अब वो दूसरे टी20 मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में केशव महाराज ने बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 25 रन लुटाए थे, वहीं एनरिक नॉर्खिया ने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 41 रन दिए थे। Read More...