India tour of australia 2020 21: Cricket News & Match Updates
'रिषभ पंत को अपनी पैंट ऊपर खींचनी होगी', अगर वो सैमसन की जगह खेलते हैं, तो भारत की टीम और मजबूत हो जाएगी- आशीष नेहरा
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर है, जहां विराट कोहली की टीम को वनडे और टी-20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पूरी दुनिया की निगाहें इस सीरीज पर होंगी क्योंकि पिछली बार टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने में सफल रही थी, लेकिन इस बार भारत के लिए ये चार टेस्ट मैच आसान नहीं होने वाले हैं। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इस बात को लेकर चर्चा काफी तेज हो चुकी है कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग रिषभ पंत करेंगे या रिद्धिमान साहा।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में विकेटकीपर की भूमिका रिद्धिमान साहा निभा रहे हैं। ऐसे में ये साफ है कि पहले टेस्ट मैच में विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा ही नजर आएंगे और युवा बल्लेबाज रिषभ पंत बैंच पर बैठे नजर आ सकते हैं। पंत को आईपीएल में खराब प्रदर्शन के चलते वनडे और टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कई दिग्गजों का मानना है कि टी-20 टीम में अभी भी पंत की जगह बनती है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज़ आशीष नेहरा का मानना है कि पंत को उन्हीं की गलतियों की सजा भुगतनी पड़ रही है। Read More...