India tour of australia 2020 21: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS 2ND T-20 : टीम इंडिया ने लिया वनडे सीरीज का बदला, कंगारूओं की धरती पर कायम है विराट की टीम का ये रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टी-20 सीरीज में जीत हासिल करने के साथ ही विराट कोहली की टीम ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार का बदला भी ले लिया है। कंगारूओं को उन्हीं की धरती पर धूल चटाने के साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एक खास रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की धरती पर कभी भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई थी और विराट की टीम ने अपना ये रिकॉर्ड बरकरार रखा है। इससे पहले भारतीय टीम ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। अगर इससे पहले के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की बात करें, तो भारतीय टीम ने 2015-16 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारूओं को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से धूल चटाई थी। Read More...