India vs australia: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS : स्टीव स्मिथ को लेकर आई बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है। इस सीरीज का पहला टेस्ट डे-नाईट होगा यानि पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले अगर दोनों टीमों में से कोई टीम ज्यादा परेशान होगी, तो वो मेजबान ऑस्ट्रेलिया होगी। कंगारू टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्याओं से जूझ रही है और अब एक ऐसी खबर सामने आ रही जिसके बाद कंगारू टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के स्तंभ स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ होन वाले एडिलेड टेस्ट से पहले नैट सैशन में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचे। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि स्मिथ की पीठ में दर्द है और शायद इसीलिए उन्होंने इस अहम अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। स्मिथ को केवल 10 मिनट के लिए नैट सैशन में देखा गया, जहां वो फील्डिंग का अभ्यास कर रहे थे। मगर उसके बाद उन्होंने ड्रैसिंग रूम की इशारा किया और मैदान से बाहर चले गए। Read More...