Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ipl 2023

IPL में फेल होने के बाद, अपनी धरती पर चमका 18.5 करोड़ का खिलाड़ी
Image Source: Google
Advertisement

IPL में फेल होने के बाद, अपनी धरती पर चमका 18.5 करोड़ का खिलाड़ी

By Shubham Yadav May 26, 2023 • 11:13 AM View: 1707

आईपीएल 2023 में शिखर धवनक की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स एक बार फिर से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही। इस सीजन में पंजाब की टीम 14 में से केवल 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रही। पंजाब की टीम ने पिछले 16 सालों में हर सीजन में बड़े से बड़े खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए लेकिन ये टीम भी कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

मौजूदा सीजन में भी पंजाब के पास कई महंगे और बड़े खिलाड़ी थे लेकिन वो अपनी कीमत के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस सीजन में तो पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से फैंस और पंजाब की मैनेजमेंट को निराश ही किया। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन की जिन्हें पंजाब किंग्स ने 2023 मिनी ऑक्शन में 18.50 करोड़ रु में खरीदा था।

Advertisement

Related Cricket News on Ipl 2023