Is shikhar dhawan
चोट के बाद फिर से टीम इंडिया में वापसी करने के बाद धवन ने कही ऐसी दिल जीतने वाली बात
24 दिसंबर। शिखर धवन चोट से वापसी करते हुए दिल्ली की रणजी टीम के लिए हैदराबाद के गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस मैच में वह दिल्ली के बाकी बल्लेबाजों की तरह हैं न कि कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी क्योंकि वह अपने स्वाभाव के मुताबिक इंटरनेशनल स्टार की तरह नहीं सोचते।
धवन अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेंगे, जिसे पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। भारतीय टीम के नियमित सदस्य बनने से पहले धवन रणजी ट्रॉफी मे दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। वह मैदान को अच्छे से जानते हैं और एक बार फिर वह टीम की कप्तानी करेंगे। लेकिन बल्लेबाज के लिए सबसे अहम बाकी खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करना है।
उन्होंने कहा, "मैं एक इंटरनेशनल खिलाड़ी की तरह नहीं सोचता। मैं यहां सहज महसूस करता हूं और मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम एक टीम के तौर पर काम करें और मैं अपना अनुभव तथा जानकारी टीम से बाटूं ताकि वह निखर सके। आप मेरा स्वाभाव जानते हैं। अगर मेरी जानकारी युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकती है तो क्यों नहीं।"
धवन से जब पूछा गया कि उन्हें आमतौर पर सीमित ओवरों के बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है, इससे क्या उन्हें परेशानी नहीं होती? उन्होंने कहा कि आलोचक अपना काम कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "आलोचक अपना काम करते हैं और मैं इससे परेशान नहीं होता। अगर उन्हें यह लगता है तो यह उनका विचार है, इसमें मैं क्या कर सकता हूं। मेरे दिल में मैं जानता हूं कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, लेकिन यह उनके लिए काफी नहीं तो ठीक है। मैं इसे मंजूर करता हूं। मैं सिर्फ सीखता हूं कि मैं और बेहतर कैसे कर सकता हूं। मैं जब इंग्लैंड में था तब मैं अच्छा नहीं कर सका था तो मैंने इस बात को कबूल किया। मैं बाहर चला गया, कोई परेशानी नहीं, मैं वापसी की कोशिश करूंगा।"
उनसे जब पूछा गया कि वह टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह खेल के तीमों प्रारूपों में खेलना चाहता है।
उन्होंने कहा, "मैं सात-आठ महीनों से बाहर हूं। साल पूरा होने तक शायद मैं वापस आ जाऊं। मैं टेस्ट टीम में रहूं या नहीं यह मायने नहीं रखता। मैं जानता हूं कि मेरा खेल कैसा है। मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रन किए हैं। मैं वापस आकर रणजी खेल कर खुश हूं। मैं रणजी ट्रॉफी के स्तर से ही आगे बढ़ा हूं। मेरा लक्ष्य अभी भी साफ है, मुझे खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना है।"
उन्होंने कहा, "मैं इस पर काम कर रहा हूं और अभी मैंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया। पहले 20 दिन तो मैं ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद मैंने अपनी फिटनेस पर काम किया। मेरे घुटने पर 27 टांके लगे हुए थे। घाव भी गहरे थे। मैंने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है उनसे घबराया नहीं हूं। मैं असफलता से डरा नहीं हूं। मेरे लिए यह सीखने का अनुभव रहा है।"
घुटने की चोट के कारण धवन सीमित ओवरों की टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह लोकेश राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर धवन की वापसी के लिए मुश्किलात पैदा कर दिए हैं, लेकिन धवन राहुल के लिए खुश हैं।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह नई शुरुआत है। मुझे उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद गले में, मेरी आंख में, इसके बाद मुझे घुटने में 30 टांके आए। अच्छी बात यह है कि नया साल आने वाला है। साथ ही यह खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि राहुल ने अच्छा किया। उन्होंने मौके का फायदा उठाया।"
अपनी चोट के बारे में धवन ने कहा, "घुटना अब अच्छा है। मैंने सभी टेस्ट पास कर लिए हैं। मुझे अच्छा लग रहा है और मैंने अच्छी वापसी की है। चोटें स्वाभाविक हैं, आपको इस बात को मानना पड़ेगा।"
Related Cricket News on Is shikhar dhawan
-
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं होंगे रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी को…
23 दिसंबर। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाबी पाई। साल 2019 में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से कमाल किया। रोहित शर्मा ने जहां वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक ...
-
INDvsWI: मयंक अग्रवाल को वनडे सीरीज के लिए मिल सकता है टीम इंडिया में मौका,लेगें धवन की जगह…
11 दिसंबर,नई दिल्ली। टी-20 सीरीज के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है क्योंकि ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं धवन, रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को…
10 दिसंबर। शिखर धवन को सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा। ऐसे में संजू सैमसन को उनके रिप्लेसमेंट के ...
-
भारत के पूर्व दिग्गज ने कहा, अब टी-20 में धवन को भूलकर इसे लगातार देना चाहिए ओपनिंग में…
6 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत का मानना है कि अब कप्तान विराट कोहली को शिखर धवन को भुलाकर टी-20 ओपन के तौर पर लोकेश राहुल को आजमाना चाहिए क्योंकि धवन ...
-
धवन- खलील अहमद ने एक साथ मनाया अपना बर्थडे, एक दूसरे को इस अंदाज में किया बर्थडे विश…
5 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1985 में दिल्ली में जन्मे शिखर भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने ...
-
शिखर धवन के बर्थडे पर साथी क्रिकेटरों ने इस तरह से दी बर्थडे की शुभकामनाएं !
12 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1985 में दिल्ली में जन्मे शिखर भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर हैं। ...
-
HAPPY BIRTHDAY: जब शिखर धवन ने वनडे में खेली 248 रनों की पारी, जड़े थे 30 चौके और…
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1985 में दिल्ली में जन्मे शिखर भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई ...
-
शिखर धवन टी-20 सीरीज से बाहर, सैमसन भारतीय टीम में शामिल
धवन टी-20 सीरीज से बाहर, सैमसन भारतीय टीम में शामिल (12:43) मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)| सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो ...
-
शिखर धवन हुए चोटिल, इसे मिलेगा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका !
26 नवंबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली की तरफ से खेल रहे शिखर धवन चोटिल चोटिल हो गए जिसके बाद अब खबर है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 ...
-
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: शिखर धवन हुए फ्लॉप,जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया
सूरत, 14 नवंबर | जम्मू-कश्मीर ने गुरुवार को यहां सीबी पटेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ई मैच में दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। ...
-
ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रह पाने पर धवन का दिल रोया, लेकिन कही दिल…
नई दिल्ली, 13 नवंबर | टी-20 क्रिकेट में शुरुआत के छह ओवर काफी अहम होते हैं क्योंकि दोनों टीमें यहां अच्छी शुरुआत पर नजरें जमाए बैठी रहती हैं। आस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 विश्व कप ...
-
WATCH शिखर धवन फिल्म हाउसफुल में 'बाला' के कैरेक्टर की नकल करते आए नजर, देखिए
9 नवंबर। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली। इस जीत के बाद भारत के दिग्गज शिखर धवन मस्ती के मुड में नजर आए। धवन ने जीत के बाद फिल्म हाउसफुल ...
-
VIDEO दूसरे टी-20 में जीत के बाद क्रिकेट फैन्स ने मनाया जश्न, शिखर धवन ने शेयर किया वीडियो
राजकोट, 7 नवंबर| रोहित शर्मा ने अपने 100वें टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत को अहम जीत का तोहफा दिया। रोहित के 85 रनों की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में ...
-
इस बार फिर फ्लॉप रहे शिखर धवन तो चयन को लेकर उठने लगेंगे सवाल, गावस्कर ने दिया ऐसा…
नई दिल्ली, 5 नवंबर | भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि शिखर धवन को जल्दी अपनी फॉर्म तलाशनी होगी, क्योंकि वह सीमित ओवरों में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। धवन ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15