Ishan kishan: Cricket News & Match Updates
इन 3 खिलाड़ियों को पर्मानेंट रिप्लेस कर सकते हैं राहुल त्रिपाठी, बन सकते हैं हिटमैन के नए पार्टनर
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करने आए राहुल त्रिपाठी ने जो इंटेट शो किया उसने फैंस के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी काफी ज्यादा प्रभावित किया है। हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद राहुल त्रिपाठी की जमकर तारीफ भी की है। राहुल त्रिपाठी ने 218.75 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए थे। राहुल इन 3 भारतीय सलामी बल्लेबाजो को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पर्मानेंट रूप से रिप्लेस कर सकते हैं-
शुभमन गिल: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिला। 23 साल के शुभमन गिल ने 3 टी20 मैचों में 19.33 की औसत और 131.82 के स्ट्राइक रेट से महज 58 रन बनाए। स्ट्राइक रेट के लिहाज से शुभमन गिल में वो इंटेट नजर नहीं आता है जो इंटेट राहुल त्रिपाठी में है। शुभमन गिल का आईपीएल में भी स्ट्राइक रेट 125.25 का ही है। Read More...