Jos buttler: Cricket News & Match Updates
मालामाल हो सकते हैं जोस बटलर, इंग्लिश कैप्टन के साथ करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में है राजस्थान रॉयल्स
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं और अब राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने स्टार बल्लेबाज़ को लेकर एक बड़ा फैसला लेने के मूड में नजर आ रही है। दरअसल, ताजा खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर को अगले चार साल के लिए साइन करना चाहती है। आरआर जोस बटलर के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट करने की तैयारी में हैं जिसके तहत वह दुनियाभर में खेली जाने वाली टी20 लीग में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलेंगे।
डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल बटलर को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से औपचारिक तौर पर प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है और यह भी साफ नहीं है कि जोस बटलर ऐसे किसी कॉन्ट्रैक्ट को साइन करना चाहेंगे या नहीं। लेकिन यह साफ है कि अगर जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और वह अपनी हामी भरते हैं तो ऐसे में उन पर पैसों की बारिश होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार बटलर को हर साल लाखों पाउंड मिल सकते हैं। Read More...