राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल 2023 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते है कि वो पिछले 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं आज आईपीएल 2023 के 66वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वो 0 पर आउट हो गए। इस तरह से उन्होंने आईपीएल 2023 में 0 के स्कोर पर आउट होते हुए हैट्रिक पूरी कर दी। पंजाब के खिलाफ 0 के स्कोर पर आउट होते ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 5 बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए है।
बटलर के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड हर्षल गिब्स, मिथुन मन्हास, मनीष पांडे, शिखर धवन, निकोलस पूरन के नाम है। ये सभी बल्लेबाज एक सीजन में 4 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए है। गिब्स 2009 में, मन्हास 2011 में, मनीष 2012 में, शिखर 2020 में, पूरन 2021 में और मॉर्गन 2021 में 4-4 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए थे।
Most Ducks Scored in an IPL Season
— CricBeat (@Cric_beat) May 19, 2023
5 - Jos Buttler (2023)*
4 - Herschelle Gibbs (2009)
4 - Mithun Manhas (2011)
4 - Manish Pandey (2012)
4 - Shikhar Dhawan (2020)
4 - Nicholas Pooran (2021)
4 - Eoin Morgan (2021)#RRvsPBKS
आपको बता दे कि दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बटलर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 17 मैच में 149.05 के स्ट्राइक रेट की मदद से 863 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 116 रन का रहा था। वहीं बटलर ने आईपीएल 2023 में 14 मैच खेले है और 139 के स्ट्राइक रेट की मदद से 392 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए है। आईपीएल 2023 में उनका हाईएस्ट स्कोर 95 रन है।