Jos buttler: Cricket News & Match Updates
ENG vs SL : श्रीलंका को धोने के बाद बोले जोस बटलर, कहा- 'अब सेमीफाइनल के बारे में सोचने का समय है'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 39वें मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। श्रीलंका की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और दसुन शनाका की टीम स्कोरबोर्ड पर 141 रन ही लगा सकी। एक समय श्रीलंका की टीम 170 के आसपास जाती दिख रही थी लेकिन मिडल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के चलते टीम सिर्फ 141 पर ही रूक गई।
इसके बाद 142 रनों के मामूली स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में ही 70 रन बना दिए लेकिन मिडल ओवर्स में लंका की टीम ने वापसी की और एक के बाद एक इंग्लिश विकेट चटकाते रहे लेकिन क्योंकि स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे इंग्लिश टीम लक्ष्य तक पहुंच गई और मैच 5 विकेट से जीत लिया। इस शानदार जीत के बाद कप्तान बटलर भी खुश दिखे और कहा कि अब उनका ध्यान सेमीफाइनल पर है। Read More...