Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
IPL में KKR की ओर से खेल चुका है कई धमाकेदार पारियां, अब जाना चाहता है श्रीलंका दौरे पर
जुलाई के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी। अभी तक टीम का चयन नहीं हुआ है और सभी को उम्मीद है कि पिछले कुछ सालों से आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को इस लंका दौरे पर मौका मिलेगा।
इस दौरे भारत की जो टीम जाएगी इसमें टीम के कई सीनीयर खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे और कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलावा कई खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा।
इसी बीच कुछ सालों से आईपीएल में कई टीमों के सदस्य रह चुके और दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नीतीश राणा ने भी यह इच्छा जताई है कि शायद उनको भी उस दौरे के लिए टीम में जगह मिले और लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिले।
उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा," मेरे दिमाग में यह बात चल रही है कि मेरा नाम भी आएगा और मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरा नाम आना चाहिए।"
आगे उन्होंने बात करते हुए कहा," चाहे घरेलू क्रिकेट हो या आईपीएल अगर आप वाइट बॉल क्रिकेट में मेरा प्रदर्शन और रिकॉर्ड उठा कर देखें तो मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि आज या कल मुझे मेरा इनाम जरूर मिलेगा।"
नीतीश राणा ने कहा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार है और वो अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि अपने इंटरनेशनल कॉल से सिर्फ एक कदम दूर है।
आईपीएल की बात करे तो इस बल्लेबाज ने करियर में अभी तक 67 मैचों में 133.82 की स्ट्राइक रेट से 1638 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 13 अर्धशतक निकलें है।
2021 में सस्पेंड हुए आईपीएल में वो 7 मैचों में 201 रन बनाकर शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। इनको मैदान पर तेजी से रन बनाना पसंद है और श्रीलंका दौरा पर अगर मौका मिलता है तो ये कमाल कर सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Kolkata knight riders - Tesst
KKR's Tim Seifert Tests Negative, Could Be On His Way Back To New Zealand Soon
लंबे समय से कंधे की चोट से जूझने के बाद, इंग्लैंड के गेंदबाज हैरी गर्नी ने क्रिकेट को कहा 'अलविदा'
IPL 2022 मेगा ऑक्शन में ये 3 टीमें सुरेश रैना पर लगा सकती है बोली, तीसरे को है सख्त जरूरत
KKR's Varun Chakravarthy, Sandeep Warrier Return To Chennai After Quarantine
KKR Batsman Tim Seifert Tests Positive For Covid, Stranded In India
IPL 2021: रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, KKR सहित अन्य टीम के खिलाड़ी कुछ ऐसे आए होंगे कोरोना की चपेट में
IPL 2021: आईपीएल स्थगित होने के बाद पैंट कमिंस 'स्वदेश वापसी' को लेकर दुविधा में, खिलाड़ी ने जारी किया बयान
IPL 2021: Pat Cummins Left Confused By IPL Postponement, Waiting For Clarity
IPL 2021: Delhi Capitals Go Into Isolation After Covid Cases In KKR Camp
KKR के इस खिलाड़ी पर टूटा गम का पहाड़, घर के सदस्य का हुआ निधन; IPL में बने रहेंगे टीम के साथ
IPL 2021 Bio-Bubble Is Indeed 'Most Vulnerable'
KKR Moves To Daily Testing As Two Players Test Positive, Match Against RCB Rescheduled: BCCI
IPL 2021 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स , Blitzpools फैंटेसी XI टिप्स
IPL 2021, KKR v RCB – Blitzpools Fantasy XI Tips, Prediction & Pitch Report
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16