Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: एडेन मार्करम ने एलएसजी की ओर से डाला सबसे महंगा ओवर
Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एलएसजी के खिलाड़ी एडेन मार्करम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
एडेन मार्करम आईपीएल इतिहास में एलएसजी की तरफ से सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में मार्करम ने 32 रन दिए। उनके इस ओवर में पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर कुल 5 छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे। Read More...