Marcus stoinis
IPL 2024: अर्जुन ने मार्कस स्टोइनिस को डराने की कोशिश की, बल्लेबाज ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे है। हालांकि इस मैच में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसके कारण उन पर जुर्माना लग सकता है। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को अपना गुस्सा दिखाया। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर करने आये अर्जुन ने आखिरी गेंद मिडिल स्टंप पर इनस्विंगर डाली। स्टोइनिस ने इस गेंद पर आराम से डिफेंड किया। स्टोइनिस द्वारा गेंद का डिफेंड करने के बाद, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंद उठाई और स्टंप्स और स्टोइनिस की ओर थ्रो करने की कोशिश की और साथ ही ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को घूरकर देखा। स्टोइनिस गेंदबाज के हावभाव से नाराज हो गए और उन्होंने अर्जुन पर चिल्लाया, जिस पर बल्लेबाज के प्रति उसके बर्ताव के लिए जुर्माना लगाया जा सकता था।
Related Cricket News on Marcus stoinis
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago