Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
IPL 2021: धोनी की CSK से होगा ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का सामना,जानें संभावित प्लेइंग XI और दोनों का रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार रात को गुरु और चेले के बीच टकराव देखने को मिलेगा। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जो अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं और पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से केवल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ तीन बार की चैंपियन टीम का नेतृत्व करेंगे।
दिल्ली की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी खेल रही है, जो भारत के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर के रूप में धोनी के दीर्घकालिक उत्तराधिकारी माने जा रहे हैं। पंत ने अतीत में कहा है कि वह धोनी का अनुकरण करना चाहते हैं लेकिन लगता है कि वह अपनी अलग जगह बना रहे हैं। हालांकि उनकी पावर-हिटिंग के बारे में सबको पहले से ही मालूम है। पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद से उनकी बैटिंग उच्च स्तर पर पहुंच गई क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने और घर में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की। Read More...