P singh
अर्शदीप ने बाउंड्री लाइन के पास जाकर किया विकेट का गजब सेलिब्रेशन, पलटा अंपायर का फैसला; देखें VIDEO
Arshdeep Singh Celebration: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराकर टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इस मैच में भी टीम के युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने काफी बेहतरीन गेंदबाज़ी करके दिखाई। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसके दौरान उनकी तरफ एक गज़ब की सेलिब्रेशन देखने को मिली। दरअसल, अर्शदीप ने विकेट सेलिब्रेशन बाउंड्री रोप पर जाकर किया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के 18वें ओवर में घटी। अर्शदीप ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यॉर्कर से फ्रेड क्लासेन को फंसाया था। यह गेंद सीधा बल्लेबाज़ के पैड पर जाकर लगी थी, जिसके बाद अंपायर ने नॉट आउट का फैसला किया। भारतीय टीम ने अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हुए डीआरएस लिया जिसके दौरान अर्शदीप समय बचाने के लिए बाउंड्री रोप पर फील्डिंग करने पहुंच गए। जब बड़ी स्क्रिन पर रिप्ले चलाया गया तब यह साफ हो गया कि बल्लेबाज़ बिल्कुल आउट था और ऐसे में अर्शदीप ने बाउंड्री रोप पर ही घुटनों पर बैठकर जश्न मनाते हुए विकेट का सेलिब्रेशन किया।
Related Cricket News on P singh
-
T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने तूफानी पचासा ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की जड़ी, तोड़ा युवराज सिंह का…
भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर ...
-
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स 10.75 करोड़ रुपये के स्टार खिलाड़ी को कर सकती है रिलीज, प्रदर्शन रहा था…
इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है, जिन्हें वह रिलीज करना चाहती है। टीम द्वारा रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम ...
-
T20 World Cup 2022: मार्कस स्टोइनिस ने 10 गेंदों में ठोके 52 रन, तूफानी पारी में ऑस्ट्रेलिया के…
मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis Fastest Fifty) ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। स्टोइनिस ने 327.78 की स्ट्राइक रेट ...
-
अर्शदीप सिंह: नहीं खली जसप्रीत बुमराह की कमी, 23 साल के गेंदबाज ने उड़ाए पाकिस्तान के परखच्चे
23 साल के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में काफी प्रभावित किया। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के कोटा में 32 रन देकर 3 विकेट ...
-
अर्शदीप सिंह ने बाबर और रिजवान को आउट कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज बने
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रविवार (23 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से खास कारनामा कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में ...
-
VIDEO: 'अर्श पर आए अर्शदीप', वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर बाबर को किया आउट
अर्शदीप सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी पहली गेंद पर बाबर आजम का विकेट चटकाया है। ...
-
'ले लिया तेरा चैलेंज, नहीं आएंगे पाकिस्तान', पाक न्यूज चैनल पर भिड़े हरभजन सिंह...देखें VIDEO
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर हरभजन सिंह की तू-तू मैं-मैं हो गई है। भज्जी ने एंकर और पूर्व क्रिकेटर को करारा जवाब दिया है। ...
-
टॉम मूडी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम के तीन तेज गेंदबाज चुने, इस खिलाड़ी…
India vs Pakistan: जाने-माने कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी (Tom Moody) ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को रविवार को एमसीजी में... ...
-
'उमर अकमल इंग्लिश कोचिंग सेंटर से पढ़ते हो', अर्शदीप सिंह MailBorn इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए हुए ट्रोल
23 साल के अर्शदीप सिंह ट्रोल हो रहे हैं। अर्शदीप सिंह के ट्रोल होने के पीछे की वजह इस बार फनी है। अर्शदीप सिंह से वर्तनी लेखन में गलती हो गई जिसके बाद उन्हें ट्रोल ...
-
हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI, इन 4 खिलाड़ियों को…
India vs Pakistan: दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 23 ...
-
IND vs PAK: 3 खिलाड़ी जो पाकिस्तान के खिलाफ फेंक सकते हैं 19वां ओवर
पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच में रोहित शर्मा इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी से 19वां ओवर करवा सकते हैं। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर ...
-
VIDEO: अंग्रेजी से डर रही थीं रेणुका सिंह, हरमनप्रीत कौर ने हौंसला बढ़ाकर भेज दिया अकेले
रेणुका सिंह को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया। वो अंग्रेजी भाषा में बातचीत के लिए नर्वस दिखीं और ट्रांसलेटर का अनुरोध किया जिसके बाद दिल छू लेने वाली ...
-
VIDEO : रेणुका सिंह ने उगली आग, हवा में लहराई गेंद और उड़ गई गिल्लियां
IND W vs SL W Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन रेणुका सिंह ने लंका की बल्लेबाज़ी को ...
-
T20 WC: 3 गेंदबाज़ जो बन सकते हैं 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', बल्लेबाज़ों के साबित होंगे काल; लिस्ट…
टी-20 वर्ल्ड कप के 7 एडिशन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी गेंदबाज़ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं चुना गया। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51