Pat cummins: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: कमलेश नागरकोटी ने 2 साल तक विश्वास बनाए रखने के लिए केकेआर मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया
30 सितंबर (बुधवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में केकेआर की टीम ने राजस्थान को 37 रनों से हरा दिया। केकेआर के तरफ से इस मैच में दोनों भारतीय युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने जबरदस्त गेंदबाजी की। मावी और नागरकोटी दोनों ने ही 2-2 विकेट अपने नाम किये।
मैच के बाद नागरकोटी ने केकेआर के तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की कमिंस वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज है और उनके साथ गेंदबाजी करने से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कमिंस के साथ उन्होंने गेंदबाजी को लेकर काफी चर्चा की है। वो कमिंस से गेंदबाजी की विविधताएं सिख रहे है और साथ में यह भी सिख रहे है कि कैसे खुद को लंबे समय तक फिट रखा जाये। Read More...