Prithvi shaw: Cricket News & Match Updates
WATCH: IIFA अवॉर्ड्स में गर्लफ्रेंड निधि संग पहुंचे पृथ्वी शॉ, क्या खूब लग रही थी जोड़ी
पृथ्वी शॉ बेशक आईपीएल 2023 में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हों लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा हुई और जब इन दोनों की तस्वीरें कश्मीर से सामने आईं तो फैंस को ये शक हो गया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन तब तक सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म था मगर अब इन दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस का शक अब सच साबित हो चुका है।
पृथ्वी शॉ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ शुक्रवार, 26 मई को IIFA अवॉर्ड्स में पहुंचे और इस दौरान इन दोनों ने कपड़ों को लेकर भी मैचिंग की हुई थी।ये पहली बार था जब दोनों ने सार्वजनिक उपस्थिति दी और IIFA के ग्रीन कार्पेट पर शॉ को निधि के साथ पोज देते हुए देखकर काफी लोग हैरान रह गए जबकि कुछ लोग इन दोनों की जोड़ी के मुरीद हो गए। Read More...