आईपीएल 2023 (IPL 2023) का समापन आज चेन्नई सुपर किंग्स के 5वीं बार चैंपियन बनने के साथ हो गया। यह आईपीएल कई फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा और कई के लिए खराब रहा। वहीं कुछ ऐसे बड़े नाम भी रहे जिनसे फ्रेंचाइजी ने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की थी लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको आईपीएल 2023 के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है।
1. हैरी ब्रूक
इस लिस्ट में टॉप पर हैरी ब्रूक (Harry Brook) अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 13.25 करोड़ की भारी रकम में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से निराश किया है। आईपीएल 2023 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 मैच खेले और 123.38 के स्ट्राइक रेट की मदद से 190 रन ही अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया। है